
Test on Constitution Day: मंगलवार 26 नवंबर को पूरे देश में Constitution Day मनाया गय़ा। अधिकांश राजनैतिक दलों और समाजसेवी एवं स्वयसेवी संगठनों ने भी अलग-अलग आयोजन किए। शासन-प्रशासन ने भी इस मौके पर कई आयोजन कराए। तो हमारे मन में भी इस अहम दिन पर कुछ करने की सूझी। बस मेरे खुराफाती मन में अपने शहर के राजनेता और कुछ जनप्रतिनिधियों की क्लास लेने का मन हुआ। फोन जिस-जिसने भी उठाया सबसे दो ही सवाल पूछे।
उन सवालों के किसने क्या जवाब दिए इसका सबूत रखने के लिए हमने कॉल रिकॉर्ड भी कीं। उसके बाद जो चीजे निकलकर सामने आई, वो एक ऐसी खबर बन गई जिसे आपको भी पढ़ना चाहिए। पढ़ें ये खबर।
हमने ये किया
Constitution को लेकर सड़क से संसद तक हंगामा होता है। Constitution रचयिता बाबा भीम राव अंबेडकर का खुद को अनुयाई बताकर नेता एक खास वर्ग को रिझाने की कोशिश भी गाहे-ब-गाहे करते हैं। मगर, बाबा साहब के द्वारा देशवासियों को दी गई अनमोल धरोहर (संविधान) के बारे में हमारे नेता और जनप्रतिनिधियों को कितनी जानकारी है इसकी बानगी आज बुलंद गाजियाबाद के अटरेंडम टेस्ट से हो गई।
जहां राजनीति से जुड़े कुछ लोगों ने Constitution से जुड़े हमारे सवालों के शत-प्रतिशत उत्तर दिए वहीं कुछ ऐसे रहे जिन्होंने कुछ सही तो कुछ गलत बताया। मगर, ताज्जुब करेंगे कुछ ऐसे निकले जिन्हें सौ में से जीरो नंबर मिले। हमने भविष्य के किसी विवाद को ध्यान में रखते हुए मजबूरन इन तमाम लोगों से फोन पर की बातचीत को रिकॉर्ड किया है। मंशा सिर्फ यही रही कि कोई ये न कहे कि उन्होंने कुछ बताया और हमने कुछ लिखा। खबर में पढ़ें कि किसने क्या कहा ? कौन टेस्ट में पास हुआ और कौन हुआ फेल ?
ये है Constitution
भारत का Constitution एक वह लिखित दस्तावेज है, जो सरकार और उसके संगठनों की मौलिक बुनियादी संहिता, संरचना, प्रक्रियाओं, शक्तियों और कर्तव्यों और नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का निर्धारण करने वाले ढांचे को निर्धारित करता है। इसे 26 नवंबर 1949 को Constitution Assembly द्वारा अंगीकृत किया गया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।
हमने ये पूछे प्रश्न
- नेता-जनप्रतिनिधियों से हमने पहला सवाल पूछा कि 26 नवंर को संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है ?
- हमने दूसरा सवाल पूछा कि हमारे देश में संविधान कब लागू हुआ था ?
BJP महानगर अध्यक्ष और विधायक संजीव शर्मा

पहले सवाल का उत्तर- आज के दिन 26 नवंबर 1949 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान संविधान सभा को सोंपा था। इसलिए।
दूसरे सवाल का जवाब- 26 जनवरी 1949 को देश में संविधान लागू हुआ।
बसपा जिलाध्यक्ष दयाराम सैन

पहले प्रश्न का उत्तर- आज के दिन संविधान लागू हुआ था। इसीलिए आज के दिन संविधान दिवस मनाया जाता है।
दूसरे सवाल का जवाब- आम बात है। संविधान आज ही के दिन लागू हुआ था।
AIMIM प्रत्याशी रवि गौतम

पहले सवाल का जवाब- बाबा साहब ने इस दिन संविधान की रचना करके उसे संविधान सभा को सोंपा था।
दूसरे सवाल का जवाब- 26 जनवरी 1949 को देश में संविधान लागू हुआ।
बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग

पहले सवाल का जवाब- बाबा साहब ने संविधान दिया, इसलिए लागू हुआ। इसीलिए संविधान दिवस मनाया जाता है।
दूसरे सवाल का उत्तर- फोन काट दिया।
आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी सतपाल चौधरी

पहले सवाल का उत्तर- संविधान रचयिता भीम राव अंबेडकर ने आज के दिन संविधान संविधान सभा को सोंपा था।
दूसरे सवाल का जवाब- 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ।
इन महानुभाव ने नहीं उठाया फोन
- बसपा के महानगर अध्यक्ष आनंद चौधरी
- सपा जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन
- सपा प्रत्याशी सिंघराज जाटव
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी
नोट- हमारी पड़ताल हमने आप तक पहुंचा दी। अब आप ही तय करें, कि किसे मिलने चाहिएं कितने नंबर ? कौन हुआ पास, और कौन हुआ फेल ?
ये भी पढ़े:
- पुलिस कमिश्नरेट के 2 साल : पहले से सुधार, मगर नहीं आया ‘रामराज’
- तंबू हट गया, मगर शुरू नहीं हुआ काम: आंदोलन पर वकीलों में रार
ऐसी और खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया फॉलो करे: Twitter Facebook