UP उप-चुनाव : फूलपुर में Congress को बनाया ‘FOOL’, SP के 1 उम्मीदवार ने किया नामांकन

Congress made fool

Congress के प्रत्याशी  झूम रहे हैं. जश्न मना रहे हैं, मंगल गीत गा रहे हैं, जिसकी वजह है Congress के सबसे बड़े परिवार के एक और वारिस ने आज सक्रिय राजनीति में पूरी तरह से एंट्री कर दी है। जी हां ! हम बात कर रहे हैं Priyanka Gandhi के लोकसभा सीट पर पर्चा दाखिल करने की। 

मंगलवार से ही Congress Member Priyanka Gandhi के चुनाव लड़ने से पूरी पार्टी जश्न में डूबी हैं। आज सुबह से ही पार्टी सदस्य, पदाधिकारी समेत सभी जश्न में डूबे है । मगर इस जश्न के दौरान ही कांग्रेस के साथ यूपी उप-चुनाव में खेला हो गया है। खेला हुआ है यूपी के फूलपुर विधानसभा की सीट पर। 

यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में Murtaza Siddiqui ने नामांकन कर दिया है। जबकि चर्चा ये थी कि ये सीट IND गठबंधन के तहत Congress के खाते में जा रही है। लेकिन सपा ने कांग्रेस के हाथ से मीठी खीर खाने का मौका छीन लिया।

आलाकमान से मिला निर्देश-सपा उम्मीदवार

तमाम सियासी चर्चाओं के बीच फूलपुर सीट से सपा प्रत्याशी Murtaza Siddiqui ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने कहा है कि पार्टी के आलाकमान से कोई निर्देश नहीं मिला। उन्हे ऐसे किसी निर्णय के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि फूलपुर सीट कांग्रेस के किसी प्रत्याशी को दी सकती है। जबकि, इससे पहले खबर आई थी कि उपचुनाव में सपा फूलपुर सीट भी कांग्रेस को दे सकती है।

ये थी चर्चा

चर्चा ये थी कि सपा कांग्रेस को गाजियाबाद और अलीगढ़ की खैर सीट देने पर राजी है, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व, इससे खुश नहीं है। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि Akhilesh Yadav और Rahul Gandhi के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हुई है और सपा कांग्रेस को फूलपुर सीट देने को भी तैयार हो गई है। इस तरह यूपी उपचुनाव में सपा सात और कांग्रेस तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी पर, ऐसा हुआ नहीं।

Congress जश्न के रंग में भंग डाला सपा ने !

समाजवादी पार्टी ने कुछ दिन पहले कांग्रेस से गठबंधन फाइनल किए बगैर सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था। फूलपुर सीट से Murtaza Siddiqui, करहल से Tej Pratap Singh, सीसामऊ से Naseem Solanki, मिल्कीापुर से Ajeet Prasad, मझवां से Jyoti Bind, मीरापुर से Sumbul Rana और कटहरी से Shobhawati Verma को टिकट दिया गया है। Akhilesh Yadav और कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष Ajay Rai कई मौकों पर दोहरा चुके हैं कि दोनों पार्टियां मिलकर ही उपचुनाव लड़ेंगी। मगर फूलपुर सीट से सपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद सवाल उठने लगा है, कि क्या कांग्रेस के जश्न के रंग में सपा ने भंग डाल दिया ?

Scroll to Top