Masoom ने सुनाई बाप की खौफनाक करतूत : पहले पीटा, फिर मम्मी को गला काटकर मार डाला

Masoom

Masoom ने सुनाई बाप की खौफनाक करतूत:  पापा-मम्मी के बीच झगड़ा हो रहा था। अचानक बेमतलब ही पापा मम्मी को पीटने लगे। पीटते-पीटते ब्लेड से मम्मी का गला काट दिया। महज आठ साल की Masoom बच्ची ने जब ये बात सहमते हुए पुलिस अफसरों को बताई तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। और जाहिर तौर पर गुस्सा आया उस हैवान को इस किए की सजा देने के लिए। मगर वो मौजूद ही नहीं था। चार बच्चों को अनाथ करके बीवी का कत्ल कर वो फरार हो चुका था। रोंगटे खड़े कर देने वाली ये वारदात हुई शनिवार की सुबह हापुड़ में।

ये थी विवाद की वजह

हापुड़ निवासी रमेश की शादी मेरठ की रहने वाली संगीता के साथ हुई थी। संगीता के मायके की रिश्तेदारी में आपात स्थिति की वजह से उसे अचानक मेरठ जाना पड़ा। वहां से लौटी तो पति के साथ विवाद शुरू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि पति रमेश ने शनिवार की सुबह पहले आठ साल की Masoom बेटी के सामने ही संगीता को जमकर पीटा। फिर आवेश में आकर Masoom बेटी के सामने ही धारदार हथियार से पत्नी का गला काटकर कत्ल कर डाला।

ये भी पढ़े: Zila Ghaziabad : लो कर लो बात ! अब सड़कें भी होने लगीं चोरी

दहशतजदा Masoom ने सुनाई खौफनाक आंखोंदेखी

वंश नाम की Masoom बच्ची सहमी हुई मां की लाश के पास बैठी थी। पुलिस अफसरों ने बच्ची से जब घटना की बाबत जानकारी मांगी तो Masoom ने दहशत भरी हालत में सिर्फ इतना ही कहा कि बिना बात के पापा मम्मी को पीट रहे थे। मम्मी ने विरोध किया तो ब्लेड से पापा ने मम्मी का गला काट दिया। ये कहकर सहमी बच्ची और ज्यादा दहशत में आ गई। जाहिर है कि पूरा वाकया एक बार फिर Masoom आंखों में तैरने लगा होगा।

घटना के बाद से फरार है हत्यारोपी पिता

रमेश के चार बच्चे हैं। इनमें वंश छोटी है। जिस वक्त ये वारदात हुई, वंश घर में थी जबकि तीनों बच्चे परिवार के अन्य लोगों के साथ खेत पर काम करने गए थे। वारदात को अंजाम देने से पहले, देते वक्त और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होते वक्त भी आरोपी ने ये नहीं सोचा कि जिस वारदात को वो अंजाम दे रहा है, उसके बाद चारों बच्चों का क्या होगा। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी पति रमेश को तलाश रही है।

ये भी पढ़े: Smart City में विकास देखना है, तो आओ BJP पार्षद कंहैया लाल के घर

कुछ रोज पहले ही घर लौटा था रमेश

आस-पड़ोस के लोगों की मानें तो इस वारदात को अंजाम देने वाला रमेश परिवार में विवाद होने पर घर छोड़कर चला गया था। कुछ रोज पहले ही वह वापस लौटा था। पत्नी के मायके की रिश्तेदारी में जाने से उसका एक दिन पहले ही संगीता से विवाद हुआ। शनिवार की सुबह घर में एकांत पाकर पहले उसने पत्नी को पीटा। फिर विरोध करने पर छोटी बेटी के सामने ही गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल Masoom बच्ची के बयानों के आधार पर तहरीर लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सवाल! क्या होगा बच्चों का?

स घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। खास हो या आम, पुलिस कर्मचारी हों या अफसर, सबकी जुबान पर यही सवाल है कि रमेश ने जो वारदात की है, उसके बाद उसके चारों बच्चों का क्या होगा? हालांकि पत्नी का कत्ल करके रमेश सजा से बचने के लिए खुद फरार हो गया है। लेकिन हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि अब इन चार अनाथ बच्चों का क्या होगा, जिनके सिर से मां का आंचल तो बाप ने छीन लिया और अपने गुनाह की सजा पाने से बचने के लिए वो खुद हो गया है फरार।

ऐसी और खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया फॉलो करे: Twitter Facebook 

Scroll to Top