Air Pollution का बढ़ता संकट: भारत के कई शहरों में स्वच्छ हवा की कमी

Growing crisis of Air Pollution

Air Pollution की गंभीरता को देखते हुए, सरकार ने राज्यों से अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य सेवा कार्यबल की क्षमता बढ़ाने का आह्वान किया है। त्योहारी मौसम और सर्दियों के महीनों में वायु गुणवत्ता में संभावित गिरावट को देखते हुए यह कदम अत्यंत आवश्यक है, जिससे नागरिकों की सेहत पर बुरा असर न पड़े।

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या प्रतिक्रिया की ?

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को राज्यों को पत्र लिखकर पराली और कचरा जलाने पर रोक लगाने और पटाखों के कम उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया है। लोगों को भी भीड़ भाड़ वाले इलाको से दूर रहने और यात्रा के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य सेवाओं के Director General Dr. Atul Goyal ने पत्र में लिखा कि लोगो को सलाह दी जानी चाहिए कि वे बाहर निकलने से पहले सरकारी मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से वायु में प्रदुषण की मात्रा जानकर प्रदूषित वायु के संपर्क में आने से बचे, ज्यादा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाए और घर में खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन का विकल्प चुने।

Air Pollution एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन गई है, कुछ क्षेत्रों में तो एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बहुत नीचे के स्तर पर पहुँच गया है। आने वाले त्यौहारों और सर्दियों के कारण स्थिति और ख़राब होने की संभावना है।

Dr. Goyal ने राज्यों के स्वास्थ्य विभागों और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। इसमें जागरूकता अभियान, क्षेत्रीय भाषाओं में संदेश पहोचाना, स्वास्थ्य सेवा कार्यबल को मजबूत करना, और जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत Air Pollution से संबंधित बीमारियों के लिए निगरानी प्रणालियों में भागीदारी भी शामिल है।

उन्होंने वायु गुणवत्ता (AQI) में और गिरावट को रोकने के लिए सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोगो को कूड़ा न जलाने, पटाखे कम जलाने, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने, डीजल जनरेटर का उपयोग न करने और धूम्रपान पर अंकुश लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

Air Pollution का प्रभाव

Air Pollution हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य पर गहरा असर डालता है। शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ती वाहनों की संख्या, फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं, और पराली व कचरा जलाने जैसी गतिविधियाँ वायुमंडल में हानिकारक गैसों की मात्रा को बढ़ा रही हैं। इन गैसों में प्रमुख रूप से कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, और पार्टिकुलेट मैटर शामिल हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं।

स्वास्थ्य की दृष्टि से Air Pollution श्वसन संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। दमा, ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों के संक्रमण जैसे रोगों में तेजी से वृद्धि हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों में इसका असर और भी गंभीर है। साथ ही, प्रदूषण के कारण हृदय रोग, कैंसर और यहां तक कि अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

Air Pollution से पेड़-पौधों की वृद्धि प्रभावित होती है, मिट्टी और पानी की गुणवत्ता खराब होती है, और जलवायु परिवर्तन की गति बढ़ती है। प्रदूषण का असर जीव-जंतुओं पर भी पड़ता है, जिससे जैव विविधता को खतरा होता है।

त्योहारी मौसम में बढ़ने वाला पटाखों का उपयोग और सर्दियों में पराली जलाने से वायु प्रदूषण का स्तर और बढ़ जाता है। यह जरूरी है कि हर व्यक्ति इस समस्या को समझे और अपने स्तर पर छोटे-छोटे कदम उठाए, जैसे कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग, पेड़ लगाना, और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों का चयन करना।

एयर प्रदूषण का सामाजिक और आर्थिक प्रभाव भी गंभीर है। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इलाज का खर्च बढ़ता है और कार्यक्षमता में कमी आती है, जिससे परिवार और देश की अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ता है। सरकारों और नागरिकों के साझा प्रयासों से ही इस समस्या को कम किया जा सकता है, जिसमें जागरूकता बढ़ाना और प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाना शामिल है।
Scroll to Top