शुरू हो रहा निगम का वसूली अभियान : 3 महीने में टैक्स से जुटाने हैं 143 करोड़

निगम

निगम का वसूली अभियान: टैक्स कलेक्शन बढ़ोतरी को लेकर नगर आयुक्त ने जोनल प्रभारियों की क्लास लगाते हुए उन्हें 3 महीने में 143 करोड़ की वसूली टारगेट दिया है। ये वसूली निगम के पांचों जोन से 31 मार्च तक की जानी है। नगर आयुक्त ने साफ कहा है कि सीट पर बने रहना है, तो टैक्स कलेक्शन बढ़ोतरी पर ज़ोनल प्रभारियों को मशक्कत करनी ही होगी। अफसरों को GIS सर्वे से संपत्तियों का मिलान और अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं जबकि यूजर चार्ज वसूली को बढ़ाने के लिए बिल वितरित करने के साथ-साथ बड़े बकायेदारों को टारगेट बनाने को कहा गया है।

निगम की इनकम बढ़ाने का प्रयास

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक शहर के विकास को लेकर निगम की आय बढ़ाने की कवायद कर रहे हैं। इसी के चलते टैक्स कलेक्शन बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने सभी जोनल प्रभारी और कर अधीक्षकों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में सभी जोनल ऑफिसर्स को हाउस टैक्स कलेक्शन बढ़ोतरी के लिए कड़े निर्देश दिए।

ये भी पढ़े: बीजेपी विधायक बोले- सपा राज में पूंछ कटने पर होता था थाना सस्पेंड, हमारी सरकार में रोज कट रहीं 50 हजार गाय

बड़े बकायेदारों को करें टारगेट

गौरतलब है कि तीन महीने में यानि 31 मार्च तक गाजियाबाद नगर निगम के टैक्स विभाग को 143 करोड़ की वसूली करने का टारगेट दिया गया गया है। बैठक में इसके लिए कार्य योजना बनाई गई। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार तथा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव उपस्थित रहेl नगर आयुक्त ने बड़े बकायादारों को टारगेट करने के लिए कहा है।

संपत्तिकर से बचे भवन रहेंगे टारगेट पर

गाजियाबाद नगर निगम टैक्स विभाग आगामी सप्ताह में संपत्ति कर से छूटे हुए भवनों को टारगेट करेगा। इनमें हाई राइज बिल्डिंग और उसमें स्थित वो फ्लैट होंगे जो संपत्ति कर से छूटे हुए हैं। उन पर करांकन की कार्यवाही की जाएगी। नगर आयुक्त ने 15 दिन के भीतर संपत्ति कर से छूटे हुए भवन फ्लैट की सूची मांगी है। सभी सुविधाएं मुहैया करने के बाद भी प्रभावपूर्ण रिजल्ट नहीं दे पा रहे जोनल प्रभारियों को नगर आयुक्त ने सख्त लहजे में निर्देश दिये और टारगेट हर हाल में पूरा करने को कहा।

ये भी पढ़े: Kaushambi Murder Case : ताबड़तोड़ चाकू की बरसात, फिर भी संघर्ष किया पार्क केस पीड़िता ने

किस जोन से कितनी वसूली का टारगेट

नगर निगम वसुंधरा जोन को 71 करोड़ की वसूली का टारगेट दिया गया है जबकि मोहन नगर ज़ोन को 18 करोड़, कवि नगर ज़ोन को लगभग 14 करोड़, सिटी जॉन को 30 करोड़ का टारगेट दिया गया है। नगर निगम ने अफसरों को विजयनगर ज़ोन को लगभग 91 लाख का टारगेट दिया गया है। 31 मार्च 2025 तक गाजियाबाद नगर निगम टैक्स विभाग द्वारा 143 करोड़ की वसूली की जानी है जिसके लिए नगर आयुक्त द्वारा संबंधित सभी टीम को मेहनत के साथ कार्य करने तथा बड़े बकायदार को टारगेट करने के निर्देश दिए हैं। औद्योगिक क्षेत्र पर बकाया 17 करोड़, तथा इंदिरापुरम क्षेत्र पर बकाये को तत्काल प्रभाव से वसूल करने कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैl

यूजर चार्ज की वसूली पर भी लाएं तेजी

अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को नगर आयुक्त द्वारा यूजर चार्ज वसूली को भी बढ़ाने के लिए बिल वितरित कराने के लिए कहा गया है, साथ ही विशेष रूप से बड़े प्रतिष्ठान जिनके द्वारा यूजर चार्ज नहीं दिया जा रहा है कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैंl

ये भी पढ़े: BJP MLA बोले : ‘मेरी पार्टी की सरकार न होती, तो भूस भर देता मुख्यमंत्री के’

जनप्रतिनिधियों का लें सहयोग

शहर में विकास कार्यों को लेकर योजना बनाने के साथ-साथ निगम की आय को बढ़ाने के लिए भी गाजियाबाद नगर निगम तत्परता से कार्य करने की योजना बना रहा है जिसमें जनप्रतिनिधियों माननीय पार्षदों का भी सहयोग प्राप्त हो नगर आयुक्त द्वारा अपील की जा रही हैl नगर आयुक्त ने टैक्स वसूली में भी क्षेत्रीय पार्षदों की मदद लेने को जोनल अफसरों से कहा है, ताकि जल्द से जल्द टारगेट को पूरा किया जा सके।

ऐसी और खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया फॉलो करे: Twitter Facebook

Scroll to Top