
गाजियाबाद। इसे बुलंद गाजियाबादियों की मेहरबानी समझो, कि जिले की नाक बच गई और BJP के सदस्यता अभियान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के टॉप 10 विधानसभा क्षेत्रों की सूची में हम मौजूद हैं। वरना Loni, Murad Nagar और Modi Nagar विधानसभाओं ने तो नाम डुबो ही दिया। वोटर्स की संख्या के हिसाब से सूबे की सबसे बड़ी विधानसभा Sahibabad जहां सदस्यता के मामले में छठे नंबर पर रही है, वहीं Ghaziabad विधानसभा ने चौथा स्थान हासिल किया है।

BJP के क्षेत्रीय प्रभारी Satendra Sisodia के द्वारा जारी किऐ गए आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम Uttar Pradesh में सबसे ज्यादा BJP के सदस्य नोएडा की शहर विधानसभा क्षेत्र में बने हैं। रक्षा मंत्री Rajnath Singh के पुत्र Pankaj Singh के क्षेत्र में 1 लाख 74 हजार 800 सदस्य बनाकर पहला स्थान हासिल किया है जबकि बुलंदशहर विधानसभा ने 1 लाख 36 हजार सदस्य बनाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस टॉप 10 सूची में Gautam Buddhnagar की दादरी विधानसभा में 1 लाख 25 हजार 700 सदस्य बनाए गए हैं। जबकि चौथे नंबर पर रहे महानगर गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 25 हजार 100 लोगों को BJP कार्यकर्ता बनाया गया है। वोटर्स की संख्या के लिहाज से प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा इस लिस्ट में छठे नंबर पर रही है जिसमें केवल एक लाकऎ छह हजा तीन सौ नये सदस्य बनाए गए हैं। जबकि मुजफ्फरनगर, साहिबाबाद से आगे रहा है और एक लाख नौ हजार नौ सौ सदस्य बनाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है।